मां भगवती के सानिध्य में साधक का जीवन होता है सफल

निरंजनी अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर व शंकराचार्य आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी सोमेश्वरानंद गिरि महाराज ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से संपूर्ण देश में नई ऊर्जा का संचार होता है। मां दुर्गा की उपासना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं इसलिए मां के चरणों की शरण पाने के लिए हरसंभव प्रयत्न करना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:36 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:36 PM (IST)
मां भगवती के सानिध्य में साधक का जीवन होता है सफल
मां भगवती के सानिध्य में साधक का जीवन होता है सफल

हरिद्वार: निरंजनी अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर व शंकराचार्य आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी सोमेश्वरानंद गिरि महाराज ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से संपूर्ण देश में नई ऊर्जा का संचार होता है। मां दुर्गा की उपासना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं, इसलिए मां के चरणों की शरण पाने के लिए हरसंभव प्रयत्न करना चाहिए।

बैरागी कैंप स्थित शंकराचार्य आश्रम में नवमी पर विश्व कल्याण के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरि ने कहा कि यज्ञ से निकलने वाला धुंआ जहां-जहां आवरण बनाता है। वहां का संपूर्ण वातावरण पवित्र व शुद्ध हो जाता है। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरि महाराज ने 51 कन्याओं का विधानपूर्वक पूजन कर लोक कल्याण की कामना की। स्वामी अखंडानंद महाराज ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से देश कोरोना से जल्द मुक्त होगा। (संस)

chat bot
आपका साथी