बढ़ते नशे के विरोध में फूंका सरकार का पुतला

कांग्रेस सेवादल के कार्यकत्र्ताओं ने बढ़ते नशे के खिलाफ राज्य सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सरकार नशे के कारोबार को रोकने में पूरी तरफ विफल साबित हो रही कांग्रेस सेवादल के कार्यकत्र्ताओं ने बढ़ते नशे के खिलाफ राज्य सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सरकार नशे के कारोबार को रोकने में पूरी तरफ विफल साबित हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:07 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 08:07 PM (IST)
बढ़ते नशे के विरोध में फूंका सरकार का पुतला
बढ़ते नशे के विरोध में फूंका सरकार का पुतला

हरिद्वार: कांग्रेस सेवादल के कार्यकत्र्ताओं ने बढ़ते नशे के खिलाफ राज्य सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सरकार नशे के कारोबार को रोकने में पूरी तरफ विफल साबित हो रही है।

बुधवार को ज्वालापुर मैदानियान में पुतला दहन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल के सह सचिव अज्जू खान ने कहा कि शहर में लगातार अवैध नशे का धंधा बढ़ता जा रहा है। खुलेआम परचून की दुकानों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। इसके अलावा भी नशे के अन्य सामान की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। प्रशासन व स्थानीय पुलिस नशे के धंधे पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। इसके कारण युवा वर्ग बड़ी तेजी के साथ नशे की गिरफ्त में आ रहा है। तहसीन अंसारी ने कहा कि युवाओं को नशे का शिकार बनाने वालों पर कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं। जनप्रतिनिधियों की ओर से नशे पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। लेकिन प्रशासन शराब के धंधे को बढ़ावा देने में लगी हुई है। इस मौके पर जहरुद्दीन, आसिफ, बबलू, फरदीन, इसरार, रहीस, फुरकान, मंगू, वसीम, राशिद, शाकिर आदि मौजूद रहे। (संस)

chat bot
आपका साथी