हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को टाटा मोटर्स ने दी चमचमाती कार, जानिए क्‍या बोलीं हैट्रिक गर्ल

आज शुक्रवार को रुड़की में टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को चमचमाती अल्ट्रोज कार दी। बता दें कि पदक से चूकने वाले जिन 24 एथलीट को कार की पेशकश की गई है उसमें 19 एथलीट भारतीय महिला हाकी टीम से हैं।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 04:04 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 09:28 PM (IST)
हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को टाटा मोटर्स ने दी चमचमाती कार, जानिए क्‍या बोलीं हैट्रिक गर्ल
हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को टाटा मोटर्स ने दी चमचमाती कार।

जागरण संवाददाता, रुड़की। टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए हैट्रिक गर्ल हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को आज शुक्रवार को टाटा मोटर्स की ओर से एल्ट्रोज कार दी गई है। उनको यह कार रुड़की स्थित मिडास टाटा मोटर्स शोरूम में एक समारोह के दौरान दी गई।

टाटा मोटर्स की ओर से सभी ओलिंपियन को कार देने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में शुक्रवार को वदंना कटारिया परिवार के साथ रुड़की स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम पर पहुंची। यहां पर ढोल और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा कि उनकी टीम मेडल प्राप्त नहीं कर पाई हैं, लेकिन देश ने उनकी पूरी टीम का जो सम्मान किया है, उससे सभी खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर है। वह जहां पर भी जा रही है उनको सम्मान पदक विजेता की भांति ही हो रहा है। उनके साथ उनके परिवार का भी सम्मान बढ़ा है।

यह भी पढ़ें:-हरिद्वार : हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया को एलआइसी ने सौंपा 10 लाख का चेक

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अब अगले वर्ष होने वाली प्रतियोगिता पर है। उन्होंने कहा कि यदि कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो सफलता जरूर मिलती है। तमाम विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने कहा कि अपनी रुचि के अनुसार सभी को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। अपने आप को इतना तपा दो कि रास्ते खुद ब खुद मिलने लगे। उन्होंने कड़ी मेहनत की है। इस मौके पर टाटा मोटर्स शोरूम के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश सिंघल ने कहा कि यह खुशी की बात है कि वंदना कटारिया रुड़की के शोरूम से गाड़ी प्राप्त कर रही है। इस मौके पर पूर्व महापौर यशपाल राणा, भाजपा नेता मास्टर सत्यपाल, शोरूम के महाप्रबंधक सुधीर त्यागी, जसवीर सिंह के अलावा वंदना कटारिया का परिवार मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड की प्रतिभाओं को निखारने में मदद करेंगी हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया

chat bot
आपका साथी