युवाओं से धर्म के प्रति अग्रसर होने का किया आह्वान

राष्ट्रीय हनुमान दल ने श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर और श्री प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मौजूद संत महंतों ने युवाओं से धर्म के प्रति अग्रसर होने का आह्वान किया।

By Edited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:20 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:20 PM (IST)
युवाओं से धर्म के प्रति अग्रसर होने का किया आह्वान
प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज के जन्मोत्सव पर मंचासीन संत महंत।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : राष्ट्रीय हनुमान दल ने श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर और श्री प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मौजूद संत महंतों ने युवाओं से धर्म के प्रति अग्रसर होने का आह्वान किया।

शुक्रवार को प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, उत्तरप्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह समेत अनेक श्रीमहंत, महामंडलेश्वरों के साथ उनके अनुयायियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में अखाड़ों के संत महंतों ने राष्ट्रीय हनुमान दल को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

इस अवसर पर श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत महेश्वर दास महाराज ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में हिंदुओं की भूमिका अहम है। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदू समाज ने जो बलिदान किया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि पाश्चात्य सभ्यता का रंग चढ़ने से हिंदू समाज के लोग सनातन धर्म से विमुख होने लगे हैं। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि राष्ट्रीय हनुमान दल हिंदू समाज को संगठित कर महाशक्ति बनाने के लिए कार्य कर रहा है। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि वह अपना जन्मदिन सामान्य तौर पर नहीं मनाते हैं। लेकिन, उनके शिष्यों की ओर से बीते दो-तीन वर्षों से जन्मदिन मनाया जा रहा है। हिंदू समाज के लोग को संगठित होने का आह्वान करते कहा कि हिंदू समाज के लोग जात-पात, भाषावाद और प्रांतवाद में बंटे हुए हैं। ऐसे में हिंदू समाज की जागृत करने के लिए राष्ट्रीय हनुमान दल की ओर से किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने देश और विदेश में भारत की पताका लहराई है। इसके लिए देश की जनता को उनका आभारी होना चाहिए।

कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष अभिनव चौहान, मयंक चौहान, स्वामी अनंतानंद महाराज, हंसाराम महाराज, महंत ऋषिश्वरानंद, महामंडलेश्वर संतोषानंद देव महाराज, पूर्व महापौर मनोज गर्ग, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, ललितानंद गिरि महाराज, राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह, संगठन के राष्ट्रीय संयोजक पंकज राघव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चरण सिंह रावल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी