शिक्षा के उन्नयन को समर्पित रहा स्वामी प्रकाश का जीवन

पावन धाम आश्रम के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष स्वामी सहज प्रकाश के पहले मासिक श्राद्ध अनुष्ठान पर संस्था के ट्रस्टियों ने संस्था के विकास का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Dec 2020 07:58 PM (IST) Updated:Mon, 14 Dec 2020 07:58 PM (IST)
शिक्षा के उन्नयन को समर्पित  रहा स्वामी प्रकाश का जीवन
शिक्षा के उन्नयन को समर्पित रहा स्वामी प्रकाश का जीवन

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : पावन धाम आश्रम के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष स्वामी सहज प्रकाश के पहले मासिक श्राद्ध अनुष्ठान पर संस्था के ट्रस्टियों ने संस्था के विकास का संकल्प लिया। उन्होंने स्वामी चिन्मयानंद की अगुआई में ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

पावन धाम आश्रम के महंत स्वामी वेदांत प्रकाश के संयोजन और उपाध्यक्ष स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश महाराज का मासिक श्राद्ध विधि-विधान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि स्वामी सहज प्रकाश का समूचा जीवन धर्म के प्रचार और शिक्षा के उन्नयन को समर्पित रहा। उनके ब्रह्मलीन हो जाने के पश्चात समस्त भक्तजनों, ट्रस्टियों का ये दायित्व बनता है कि वे संस्था को आगे बढ़ाते हुए ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश के अधूरे कार्यों को पूर्ण करे। संस्था के ट्रस्टी सुनील गर्ग एडवोकेट, पवन अग्रवाल, सुरेंद्र गोयल, इंद्रमोहन अग्रवाल ने ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि गुरुदेव ने अपने जीवनकाल में गीता भवन ट्रस्ट मोंगा और पावन धाम आश्रम हरिद्वार को जो गरिमा प्रदान की उसके लिए वे सदैव याद किए जाते रहेंगे। क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी एवं समाजसेवी मिटू पंजवानी ने कहा कि पावन धाम आश्रम हरिद्वार की एक प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था है, जिसके मूल में ब्रह्मलीन स्वामी वेदांतानंद और स्वामी सहज प्रकाश की साधना समाहित है। ये संस्था निरंतर गतिशील रहे इसका प्रयास हम सबको मिलजुल कर करना चाहिए। इस अवसर पर खुशवंत राय जोशी, बालकृष्ण गोगी, रविंद्र सूद, महंत राजकुमार दास, रमणीक सिंह, दिनेश व्यास आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी