एनीमिया मुक्त भारत अभियान की शुरुआत

भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा ने एनीमिया (रक्ताल्पता) मुक्त भारत अभ्जि्ञयान का शुरुआत की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:46 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 10:46 PM (IST)
एनीमिया मुक्त भारत अभियान की शुरुआत
एनीमिया मुक्त भारत अभियान की शुरुआत

जागरण संवाददाता, रुड़की: भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा ने एनीमिया (रक्ताल्पता) मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत रविवार को शाखा के पदाधिकारियों ने आवास विकास स्थित सुशीला देवी पार्क में जागरूकता के लिए पोस्टर लगाए।

पार्क में लगाए पोस्टर में रक्त अल्पता के कारण, लक्षण, बचाव, आयरन युक्त खाद्य पदार्थ आदि के विषय में जानकारी उपलब्ध है। पार्क में पोस्टर लगाने के दौरान संगठन की प्रांतीय महिला संयोजिका डॉ. संगीता सिंह ने कहा कि वर्तमान में रक्ताल्पता की समस्या भारतीय महिलाओं में एक आम समस्या है। रक्त अल्पता का महिलाओं के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। कहा कि घर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री का उपयोग करके ही महिलाएं इस समस्या से खुद को बचा सकती हैं। लोहे की कढ़ाई में नियमित रूप से सब्जी बनाने से खून की कमी की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा गुड़-चना, मौसमी फल और हरी पत्तेदार सब्जियों को आहार में शामिल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद की ओर से पूरे उत्तराखंड में इस अभियान को चलाया जा रहा है। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुगंध जैन, संगठन मंत्री रीति वर्मा, पार्षद राकेश गर्ग, प्रदीप वधावन, सीमा वधावन, नवनीत वर्मा, हरीश जौहरी, योगेश जैन आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी