श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह बने मोक्षधाम आश्रम के अध्यक्ष

संत समाज ने भूपतवाला स्थित मोक्षधाम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मलीन महंत अमरदेव हरि महाराज को श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 12:22 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 12:22 AM (IST)
श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह बने मोक्षधाम आश्रम के अध्यक्ष
श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह बने मोक्षधाम आश्रम के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: संत समाज ने भूपतवाला स्थित मोक्षधाम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मलीन महंत अमरदेव हरि महाराज को श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान आश्रम के ट्रस्टियों की सहमति से संत समाज ने श्रीपंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज को आश्रम का अध्यक्ष नियुक्त किया। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज के नेतृत्व में आश्रम के उत्तराधिकारी गोपाल हरि महाराज आश्रम का संचालन करेंगे।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत अमरदेव हरि महाराज एक महान संत थे। अपनी तप और विद्वता के माध्यम से उन्होंने धर्म संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने के साथ भक्तों को ज्ञान की प्रेरणा देकर धर्म व सत्य के मार्ग पर अग्रसर किया। कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि त्याग और तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति ब्रह्मलीन अमरदेव हरि महाराज दिव्य संत थे। उन्होंने समाज कल्याण के लिए कई सेवा प्रकल्पों की स्थापना कर गरीब, असहाय वर्ग की सेवा में योगदान दिया। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि संत महापुरुषों ने हमेशा राष्ट्र निर्माण अहम भूमिका निभाई। ब्रह्मलीन महंत अमरदेव हरि महाराज विद्धान संत थे। महंत अमनदीप सिंह महाराज व महंत मोहन सिंह ने कहा कि सदैव परोपकार के लिए समर्पित रहने वाले संत महापुरुषों के सानिध्य में ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। इस मौके पर स्वामी रामेश्वरानंद हरि, महंत तीरथ सिंह, स्वामी सच्चिदानंद, स्वामी जगदीशानंद गिरि, महंत स्वामी कमलानंद गिरि सहित कई संत महंत एवं श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे। ट्रस्टी ऋषि भगत, वेदी चौधरी, राकेश सोढ़ी, अशोक कुमार, मुरालीलाल, श्यामलाल आदि ने सभी संत महापुरुषों का फूलमाला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी