आठ नवंबर को होगी स्मार्ट वेडिग जोन की शुरुआत

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या यानी आठ नवंबर को शहर का पहला स्मार्ट वेंडिग जोन बनाकर तैयार हो जाएगा। इसको लेकर तेजी से काम चल रहा है। इस वेंडिग जोन में 100 फल-सब्जी एवं सामान की फेरी लगाने वाले लघु व्यापारियों को स्थान दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:26 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:26 PM (IST)
आठ नवंबर को होगी स्मार्ट वेडिग जोन की शुरुआत
आठ नवंबर को होगी स्मार्ट वेडिग जोन की शुरुआत

संवाद सहयोगी, रुड़की: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या यानी आठ नवंबर को शहर का पहला स्मार्ट वेंडिग जोन बनाकर तैयार हो जाएगा। इसको लेकर तेजी से काम चल रहा है। इस वेंडिग जोन में 100 फल-सब्जी एवं सामान की फेरी लगाने वाले लघु व्यापारियों को स्थान दिया गया है। स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाए जाने से उत्साहित लघु व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने महापौर व नगर आयुक्त से मुलाकात कर उनका जताया आभार जताया है।

नगर निगम की ओर से यह स्मार्ट वेंडिग जोन नगर निगम पुल से बीएसएनएल कार्यालय के बाहर से होते हुए मलकपुर चुंगी तक बनाया जा रहा है। शुक्रवार को लघु व्यापारी लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे और महापौर गौरव गोयल व नगर आयुक्त नूपुर वर्मा पर पुष्पवर्षा कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापन सौंपा। महापौर गौरव गोयल ने बताया कि आठ नवंबर उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर इस वेंडिंग जोन की शुरुआत होगी। इसमें डिजिटल स्मार्ट सोलर लाइट सिस्टम के साथ मूलभूत सुविधाएं होंगी। इसमें 100 स्ट्रीट वेंडर्स को स्थान दिया गया है। उन्होंने बताया कि रुड़की नगर निगम क्षेत्र में छह वेंडिग जोन प्रस्तावित हैं, जिसमें लगभग एक हजार वेंडर को स्थान दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा उत्तराखंड शासन के निर्देश पर उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार रेहड़ी पटरी वाले लघु व्यापारियों को वेंडिग जोन के रूप में व्यवस्थित करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा दिसंबर माह तक प्रस्तावित तीन वेंडिग जोन विकसित कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र पाल, नगर अध्यक्ष जमशेद खान बाबू, अफजाल मलिक, अमित सैनी, अनिकेत, देवेंद्र कुमार डोली, राहुल, मोंटी, शाहनवाज, शकील, अकरम, गौरव चौधरी, मुन्ना, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी