मौसम में धीरे-धीरे घुलने लगी गुलाबी ठंड

मौसम में धीरे-धीरे गुलाबी ठंड घुलने लगी है। सुबह और दिन ढलने पर हल्की ठंड का अहसान होने लगा है। ऐसे में कुछ बुजुर्गों ने तो सुबह और शाम गरम कपड़े भी पहनने शुरू कर दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:48 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:48 PM (IST)
मौसम में धीरे-धीरे घुलने लगी गुलाबी ठंड
मौसम में धीरे-धीरे घुलने लगी गुलाबी ठंड

जागरण संवाददाता, रुड़की: मौसम में धीरे-धीरे गुलाबी ठंड घुलने लगी है। सुबह और दिन ढलने पर हल्की ठंड का अहसान होने लगा है। ऐसे में कुछ बुजुर्गों ने तो सुबह और शाम गरम कपड़े भी पहनने शुरू कर दिए हैं।

शहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में काफी बदलाव आ गया है। खिली-खिली धूप जनता का पसीना नहीं निकाल रही है तो वहीं घरों व दफ्तरों में एसी व कूलर बंद हो गए हैं। पंखे की रफ्तार भी काफी कम हो गई है। मौसम में परिवर्तन आने से सुबह और शाम हल्की-हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। जिस वजह से सुबह एवं शाम की सैर पर जाने वाले बुजुर्ग गर्म कपड़ों में दिखाई देने लगे हैं। वहीं अभिभावकों ने सुबह-शाम छोटे बच्चों को भी गर्म कपड़े पहनाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को भी शहर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। जबकि अलसुबह और शाम हल्की ठंडक रही। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। जोकि सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी।

chat bot
आपका साथी