नौ माह बाद आयोजित तहसील दिवस में आई छह शिकायतें

रुड़की तहसील में नौ माह के बाद आयोजित तहसील दिवस में एक बजे तक अफसरों की कुर्सियां खाली पड़ी रही। जेएम ने एक बजे कार्रवाई शुरू की। छह शिकायतें आई इनका जेएम ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 05:40 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 05:40 PM (IST)
नौ माह बाद आयोजित तहसील दिवस में आई छह शिकायतें
नौ माह बाद आयोजित तहसील दिवस में आई छह शिकायतें

जागरण संवाददाता, रुड़की: रुड़की तहसील में नौ माह के बाद आयोजित तहसील दिवस में एक बजे तक अफसरों की कुर्सियां खाली पड़ी रही। जेएम ने एक बजे कार्रवाई शुरू की। छह शिकायतें आई, इनका जेएम ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। साथ ही गैर हाजिर अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। तहसील दिवस की उपस्थिति पंजिका में जेएम एवं तहसीलदार को छोड़कर शेष पचास विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी के हस्ताक्षर थे।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल ने तीन दिन पहले तहसील दिवस के संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए थे। जिसके तहत सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक तहसील दिवस का आयोजन किया जाना था। सुबह के समय फरियादी ही नहीं पहुंचे। दोपहर एक बजे तक तहसील मुख्यालय स्थित लेखपाल कक्ष में अधिकारियों की कुर्सी खाली पड़ी रही। एक बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल ने तहसील दिवस में पहुंचकर शिकायतों को सुनना शुरू किया। पांच शिकायतें राजस्व विभाग से संबधित रही। एक शिकायत शिक्षा विभाग से संबधित थी। इसके बाद तहसीलदार नंदन कुमार भी तहसील दिवस में पहुंचे। तहसील दिवस में स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा निगम समेत कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे। इस पर ज्वाइंट मतिस्ट्रेट ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को इस संबंध में सूचना दे दी गई थी। इसके बाद भी अधिकारी नहीं आए तो यह गंभीर है। इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बतादें कि मार्च माह में रुड़की तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया था। उसके बाद कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लग गया था। उसके बाद अनलॉक शुरू हुआ तो तहसील दिवस शुरू नहीं हो सका।

chat bot
आपका साथी