लक्ष्मण व पत्नी सीता सहित वन गए श्रीराम

अयोध्या नगरी से भगवान श्रीराम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण व पत्नी सीता सहित वन की ओर प्रस्थान किया तो अयोध्या नगरवासियों की आंखें नम हो गई। सभी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन नगर की सीमा समाप्त होते ही श्रीराम ने सभी का वापस लौट जाने को कहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 08:29 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 08:29 PM (IST)
लक्ष्मण व पत्नी सीता सहित वन गए श्रीराम
लक्ष्मण व पत्नी सीता सहित वन गए श्रीराम

जागरण संवाददाता, रुड़की : अयोध्या नगरी से भगवान श्रीराम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण व पत्नी सीता सहित वन की ओर प्रस्थान किया तो अयोध्या नगरवासियों की आंखें नम हो गई। सभी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन, नगर की सीमा समाप्त होते ही श्रीराम ने सभी का वापस लौट जाने को कहा।

गुरुवार को गढ़वाल सभा की ओर से सुभाष नगर में आयोजित रामलीला में प्रभु के वन गमन की लीला को देखकर दर्शक भी भावुक हो गए। रामलीला मंचन के तृतीय दिवस श्रीराम-लक्ष्मण का वन में जाना, अहिल्या तारण समेत अन्य दृश्यों का मंचन किया गया। विजय रावत, राजेश चमोली, मनोज पटवाल, नवीन बुडाकोटी, प्रेम कुमार जदली, अर्पण जोशी, प्रदीप कोटनाला, प्रेम गोदियाल, तेजपाल पटवाल, भारतेंदु मंमगई, रमेश डोबरियाल, सुशांत मैंदोला और आयुष ने तृतीय दिवस की रामलीला में विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं असंगठित कामगार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड भारत सरकार के सदस्य नितिन शर्मा उपस्थित रहे।

रामलीला देखने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

श्री रामलीला समिति बीटी गंज की ओर से आयोजित रामलीला में ताड़का वध का मंचन किया गया। लीला देखने के लिए दर्शक काफी संख्या में पहुंचे। इस मौके पर रीमा बंसल, संजय बंसल, डा. नीरज जैन, मनोज अग्रवाल, नितिन गोयल, अंकुर जैन, पंकज विश्नोई, दीपांकर गुप्ता, सावित्री मंगला एवं रामलीला समिति के पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

--------- रावण का किरदार निभाने वाले अरविद त्रिवेदी की मृत्यु पर रखा मौन

रुड़की : देवभूमि आदर्श सोसाइटी की ओर से आयोजित रामलीला में लीला मंचन से पूर्व दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामायण धारावाहिक में रावण का किरदार निभाने वाले अरविद त्रिवेदी की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद ताड़का वध, सीता स्वयंवर लीला का मंचन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नवीन कुमार जैन और संजय ठाकुर ने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के आदर्शाें पर चलना चाहिए। इस मौके पर सोसाइटी अध्यक्ष सचिन कश्यप, राजकुमार शर्मा, प्रदीप चौहान, विपिन सैनी, निखिल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी