रोपवे संचालन को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

चार माह से बंद पड़े मनसा देवी रोपवे के संचालन की मांग को लेकर व्यापारियों ने रविवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले अपर रोड पर प्रदर्शन किया। रोपवे सेवा जल्द शुरू न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:18 PM (IST)
रोपवे संचालन को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
रोपवे संचालन को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : चार माह से बंद पड़े मनसा देवी रोपवे के संचालन की मांग को लेकर व्यापारियों ने रविवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले अपर रोड पर प्रदर्शन किया। रोपवे सेवा जल्द शुरू न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी।

इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा. नीरज सिघल ने कहा कि कोरोना की मार से व्यापारी पहले ही आहत है। कुंभ और कांवड़ मेला भी सरकारी उदासीनता का शिकार बना। अब रोपवे सेवा को भी बंद कर दिया गया है। इससे स्थानीय व्यापारी तो परेशान है ही, श्रद्धालुओं को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। मेहनत मजदूरी करने वाले हजारों परिवार जो रोपवे संचालन पर अपनी आजीविका चलाकर निर्भर थे आज भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। सिघल ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर रोपवे सेवा संचालित करने की अनुमति शासन- प्रशासन की ओर से नहीं प्रदान की गई तो पहले सांकेतिक धरना उसके उपरांत आमरण अनशन प्रारंभ किया जाएगा।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा पिछले 40 वर्षों से उषा ब्रेको कंपनी सफलतापूर्वक मनसा देवी रोपवे का संचालन कर रही है। इस रोपवे सेवा के कारण जहां हजारों परिवार को रोजगार मिला वहीं आसपास के क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी इस कंपनी का महत्वपूर्ण योगदान है। आज रोपवे बंद होने से दिव्यांग, महिलाएं, बूढ़े बच्चे मां मनसा देवी के दर्शन करने से वंचित हो रहे हैं। हरकी पैड़ी, अपर रोड, मोती बाजार का व्यापार चौपट हो गया है।

इस अवसर पर मनसा देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज विश्नोई, उपाध्यक्ष हरि सिंह सोनी, राजेश गुप्ता, रवि कुमार लड्डू, विनोद पहलवान, नितिन, राकेश जाटव, मनीष तोमर, पवन कुमार आदि व्यापारी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी