वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग बने काउंटर

पुलिस ने नगर निगम ऊर्जा निगम और बैंकों को पत्र भेजकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर बनाने की बात कही है। ताकि वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:41 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:41 PM (IST)
वरिष्ठ नागरिकों के लिए  अलग बने काउंटर
वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग बने काउंटर

संवाद सहयोगी, रुड़की : पुलिस ने नगर निगम, ऊर्जा निगम और बैंकों को पत्र भेजकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर बनाने की बात कही है। ताकि वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

कोतवाली रुड़की में दो दिन पहले पुलिस अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों की एक बैठक ली थी। इसमें उन्हें सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया था। उन्हें पुलिस अधिकारियों, बीट अधिकारी और क्षेत्र की कोतवाली व कंट्रोल रूम के नंबर दिए गए थे। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों से उनकी समस्याएं भी पूछी थी। इसमें लगभग सभी वरिष्ठ नागरिकों ने बताया था कि वह लोग बैंक से रुपये निकालने और जमा कराने के लिए जाते हैं। वहां उनके लिए कोई अलग से व्यवस्था नहीं होती है। उन्हें अन्य ग्राहकों के साथ लाइन में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। यही नहीं उनके साथ ठगी और टप्पेबाजी का भी खतरा बना रहता है। यदि उनके लिए अलग काउंटर की व्यवस्था हो जाए तो उनकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसी तरह से नगर निगम और ऊर्जा निगम में बिल आदि जमा कराने में भी उन्हें दिक्कत आती है। यहां भी उनके लिए अलग काउंटर होना चाहिए। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की इस समस्या को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बैंक, नगर निगम और ऊर्जा निगम को पत्र जारी किया गया है। ताकि उनके लिए अलग काउंटर की व्यवस्था हो सके।

chat bot
आपका साथी