गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकत्र्ता अग्रवाल नहीं रहे

गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकत्र्ता और प्रथम गायत्री अश्वमेध महायज्ञ के संयोजक वीरेद्र ने यह जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 08:06 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 09:27 PM (IST)
गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकत्र्ता अग्रवाल नहीं रहे
गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकत्र्ता अग्रवाल नहीं रहे

हरिद्वार: गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकत्र्ता और प्रथम गायत्री अश्वमेध महायज्ञ के संयोजक वीरेंद्र अग्रवाल का निधन हो गया। 82 वर्षीय अग्रवाल के निधन पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या, संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी सहित समस्त गायत्री परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अग्रवाल गायत्री परिवार ही नहीं वरन पीड़ित मानवता के लिए तन, मन, धन से जुटे रहे। उन्होंने कई महाविद्यालय बनाने और चिकित्सालयों को बनाने के लिए जमीन दान करने के साथ ही उसके निर्माण के लिए विशेष सहयोग किया करते थे। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. पंड्या ने कहा कि अग्रवाल एक उत्कृष्ट सेवाभावी, गायत्री साधक और समाज की पीड़ा को दूर करने के लिए सदैव तत्पर रहने वाले नैष्ठिक कार्यकर्ता थे। अग्रवाल का निधन संपूर्ण गायत्री परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। देहदान किया, जीवित श्राद्ध की परंपरा अपनाई

हरिद्वार: वीरेंद्र अग्रवाल ने देहदान का संकल्प लिया था। उन्होंने अपने जीवन के 75 वें जन्मदिवस पर स्वयं अपना श्राद्ध कर पारिवारिक और सामाजिक आसक्तियों से मुक्त होकर केवल समाज के लिए जीने की उत्कृष्ट परंपरा अपनाने का संकल्प भी लिया था।

chat bot
आपका साथी