आज पर्यावरण बचाने का संकल्प लेंगे स्कूली बच्चे

समूचे विश्व में ग्लोबल क्लाइमेट स्ट्राइक के तहत स्कूली बच्चे पर्यावरण पर कार्यक्रम होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 09:11 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:24 PM (IST)
आज पर्यावरण बचाने का संकल्प लेंगे स्कूली बच्चे
आज पर्यावरण बचाने का संकल्प लेंगे स्कूली बच्चे

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: समूचे विश्व में ग्लोबल क्लाइमेट स्ट्राइक के तहत स्कूली बच्चे पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेंगे। पहली बार हरिद्वार के भी स्कूली बच्चे इस स्ट्राइक में भाग ले रहे हैं। शुक्रवार सुबह दस बजे हरकी पैड़ी पर कार्यक्रम आयोजित होगा।

कार्यक्रम संयोजक बीएल डीएवी स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा रिद्धिमा पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को समूचे विश्व के प्रमुख शहरों में स्कूली बच्चे पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए ग्लोबल क्लाइमेट स्ट्राइक कर रहे हैं। हरिद्वार में भी पहली बार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें उनके अलावा कई स्कूलों के बच्चे शिरकत करेंगे। सुबह दस बजे हरकी पैड़ी पर गंगा और जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए संकल्प लेंगे। उल्लेखनीय है कि छात्रा रिद्धिमा पांडेय उन 16 बच्चों में शामिल है जिन्होंने जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए यूएन में शिकायत दर्ज कराई है। पिछले दिनों उन्होंने पीएम को पत्र लिख वायु प्रदूषण की ओर उनका ध्यान भी आकृष्ट किया है।

chat bot
आपका साथी