साहब बेटे की बरात जानी है सहारनपुर, कैसे होगी शादी

साहब बेटे की बरात सहारनपुर जानी है। वहां पर क‌र्फ्यू लग गया है। बेटे की शादी कैसे होगी। उत्तर प्रदेश की व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी कुछ बोलने से कतरा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 08:11 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 08:11 PM (IST)
साहब बेटे की बरात जानी है सहारनपुर, कैसे होगी शादी
साहब बेटे की बरात जानी है सहारनपुर, कैसे होगी शादी

जागरण संवाददाता, रुड़की: साहब बेटे की बरात सहारनपुर जानी है। वहां पर क‌र्फ्यू लग गया है। बेटे की शादी कैसे होगी। उत्तर प्रदेश की व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी कुछ बोलने से कतरा रहे हैं।

इस समय जिन परिवारों में शादी है, उनके यहां तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। शादी के कार्ड बांटे जा रहे हैं। 22 अप्रैल से शादियों का मुहूर्त शुरू होने जा रहा है। इस बार सर्दी के मौसम में शादियों के मुहूर्त कम थे। अब अप्रैल से लेकर जुलाई तक शादियां ही शादियां हैं। इसी बीच कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलना शुरू हो गया है। इसके साथ ही सरकारों की ओर से तमाम तरह की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। हर दिन प्रशासन के पास कोई न कोई पहुंच रहा है, जोकि अपनी परेशानी बता रहा है। रात की शादी को लेकर सरकार की ओर से 9 बजे का समय निर्धारित किया गया है। कृष्णानगर निवासी सुनील वर्मा ने बताया कि 22 अप्रैल को उनके बेटे की बरात देवबंद जानी है। पूरा कार्यक्रम रात का ही है। ऐसे में बेटे की शादी कैसे होगी, इस बात की चिता सता रही है। इस संबंध में अपर उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा ने बताया कि ऐसे मामलों में प्रशासन कुछ नहीं कर सकता है। सभी को गाइडलाइन का पालन करना है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में भी शादी को लेकर एसओपी आ चुकी है। अधिकतम 200 व्यक्तियों को ही अनुमति रहेगी। इस दौरान मास्क अनिवार्य रूप से पहनना होगा। सैनिटाइजर आदि का इस्तेमाल करना होगा। शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा।

chat bot
आपका साथी