Roorkee News: हड़ताल से लौटे एनएचएम कर्मी, काली पट्टी बांधकर किया काम

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। सभी कर्मचारी मंगलवार को अपने काम पर लौट आए हैं। हालांकि मांगें पूरी होने तक उन्होंने अपना विरोध जारी रखने का फैसला लिया है जिसके चलते कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 06:22 PM (IST)
Roorkee News: हड़ताल से लौटे एनएचएम कर्मी, काली पट्टी बांधकर किया काम
हड़ताल से लौटे एनएचएम कर्मी, काली पट्टी बांधकर किया काम।

संवाद सहयोगी, रुड़की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। सभी कर्मचारी मंगलवार को अपने काम पर लौट आए हैं। हालांकि, मांगें पूरी होने तक उन्होंने अपना विरोध जारी रखने का फैसला लिया है, जिसके चलते कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मी 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में एक जून से हड़ताल पर चल रहे थे। उनके हड़ताल पर होने के चलते विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थी। कोरोना वैक्सीनेशन का काम भी प्रभावित हो रहा था। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन को नियमित रुप से संचालित करने के लिए नर्सिंग कालेज और एनजीओ से मदद ले रहा था।

एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रोशनी नौटियाल ने बताया कि शासन की ओर से उनकी सभी मांगों के संबंध में आश्वासन मिल गया है। मांगों को पूरा करने के लिए एक माह का समय मांगा गया है। आश्वासन पर उन्होंने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। सभी कर्मचारी पूर्व की भांती काम पर आ गए हैं।

उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं। वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे। हालांकि, इस आंदोलन के कारण वह कोई स्वास्थ्य सेवा प्रभावित नहीं होगी। वह मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इस अवसर पर मुकेश कुमार, मुन्नी, प्रदीप जोशी, संजय चौहान, यशवंत, अंकित सैनी, विश्व दीपक, अंकुर एवं कुलवीर कैथुरा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हटाए नहीं जाएंगे मनरेगा कर्मी, हड़ताल समाप्त; शासन ने मनरेगा कर्मियों को नौ जून तक दिया समय

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी