..तो प्रदेश में पहले स्थान पर आ जाता रुड़की

स्वछ सर्वेक्षण-2021 में रुड़की प्रदेश में प्रथम स्थान पर आ सकता था। यहीं नहीं रैंक भी काफी ऊंची हो सकती थी। लेकिन कुछ कारण ऐसे रहे जिसके चलते तमाम कोशिशों के बाद भी नगर निगम रुड़की पहला स्थान हासिल करने में पिछड़ गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 08:08 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 08:08 PM (IST)
..तो प्रदेश में पहले स्थान पर आ जाता रुड़की
..तो प्रदेश में पहले स्थान पर आ जाता रुड़की

दीपक मिश्रा, रुड़की : स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में रुड़की प्रदेश में प्रथम स्थान पर आ सकता था। यहीं नहीं रैंक भी काफी ऊंची हो सकती थी। लेकिन, कुछ कारण ऐसे रहे, जिसके चलते तमाम कोशिशों के बाद भी नगर निगम रुड़की पहला स्थान हासिल करने में पिछड़ गया।

स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में रुड़की, देहरादून से पीछे नहीं है। जानकारों का मानना है कि देहरादून में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का लाभ मिला। यह प्लांट रुड़की में भी प्रस्तावित है। लेकिन, अभी किन्हीं कारणों से इस पर काम शुरू नहीं हो पाया है। इसके लिए 46 करोड़ रुपये की डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। यदि यह प्लांट होता तो पहले स्थान पर देहरादून की जगह रुड़की होता। यहीं नहीं रुड़की में एडीबी की ओर से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लग चुका है। लेकिन, इसका संचालन नहीं हो पाया है। सर्वेक्षण में रुड़की को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। इसी तरह से रुड़की के सालियर में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट भी लगना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है। इसको लेकर पिछले तीन सालों से कार्य चल रहा है। लेकिन, अभी तक इस पर काम शुरू नहीं हो पाया है। यदि यह प्लांट शुरू हो जाते तो स्वच्छ सर्वेक्षण में रुड़की के अंक बहुत अधिक होते।

नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि सालिड वेस्ट मैनेजमेंट, एसटीपी प्लांट व वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के अतिरिक्त अंक होते हैं। एसटीपी प्लांट बन चुका है। यदि इसका संचालन शुरू हो जाता तो इसके अंक मिल जाते। हालांकि भविष्य में इन तीनों प्लांट के शुरू होने की उम्मीद है। जिससे आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में रुड़की की रैंक और बेहतर होगी।

chat bot
आपका साथी