सेवानिवृत्त दरोगा ने पुलिस महकमे पर उठाए सवाल

सेवानिवृत्त दरोगा ने पुलिस महकमे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने और परिवार के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस महकमे में सुधार की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:46 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:46 PM (IST)
सेवानिवृत्त दरोगा ने पुलिस महकमे पर उठाए सवाल
सेवानिवृत्त दरोगा ने पुलिस महकमे पर उठाए सवाल

जागरण संवाददाता, रुड़की: सेवानिवृत्त दरोगा ने पुलिस महकमे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने और परिवार के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस महकमे में सुधार की मांग की है।

सोमवार को शहर के मालवीय चौक के पास स्थित एक होटल में उत्तराखंड पुलिस के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक सच्चिदानंद ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार और आमजन के शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह उप्र के बलिया से पुलिस महकमे में भर्ती हुए थे। बलिया में भी उनके प्रमोशन के कागजात गायब कर दिए गए थे। उनका वहां पर उत्पीड़न हुआ था। कुछ समय पहले वह रुड़की में पुलिस महकमे से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके परिवार को सिलेंडर बलास्ट कर मारने का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि लगातार उनका उत्पीड़न हुआ और इसकी शिकायत व आलाधिकारियों से करते रहे, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि रुड़की मंडी समिति के एक मामले में उन्होंने एतिहासिक जांच करते हुए मामले में चार्जशीट दाखिल की थी, लेकिन इस मामले के आरोपित उन पर ही सवाल उठाये थे। यही नहीं, उन्होंने पेंशन से लाखों रुपये काटने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति से मिलकर अपनी पीड़ा तो बताएंगे। साथ ही, वह पुलिस महकमे में सुधार की मांग भी करेंगे। इससे पहले वह पुलिस महकमे में रहते हुए ही राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग भी कर चुके हैं।

chat bot
आपका साथी