छात्रवृत्ति घोटाले में रिटायर्ड सहायक समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में एसआइटी ने गुरुवार को हरिद्वार के रिटायर्ड सहायक समाज कल्याण अधिकारी मुनीष कुमार त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। त्यागी पर दो फर्जी शिक्षण संस्थानों को साढ़े तीन करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति बांटने का आरोप है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 06:41 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 06:41 PM (IST)
छात्रवृत्ति घोटाले में रिटायर्ड सहायक  समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार
छात्रवृत्ति घोटाले में रिटायर्ड सहायक समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में एसआइटी ने गुरुवार को हरिद्वार के रिटायर्ड सहायक समाज कल्याण अधिकारी मुनीष कुमार त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। त्यागी पर दो फर्जी शिक्षण संस्थानों को साढ़े तीन करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति बांटने का आरोप है। एसआइटी ने आरोपित अधिकारी को देहरादून के न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में करोड़ों का घोटाला हुआ था। बहुचर्चित प्रकरण के लिए एसआइटी गठित की गई थी। एसआइटी अब तक कई शिक्षण संस्थान के स्वामियों, प्रबंधकों एवं कर्मचारियों से लेकर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को जेल भेज चुकी है। एसआइटी ने मानवभारती विश्व विद्यालय सोलन हिमाचल प्रदेश के खिलाफ भी छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। वर्ष 2012-13 एवं 2013-14 में छात्रवृत्ति की धनराशि तीन करोड़, 68 लाख 56 हजार चार सौ पचास रुपये संस्थान के छात्रों के बैंक खातों में ट्रांसफर करने का दावा किया था। जांच में मानव भारती विश्वविद्यालय, सोलन हिमाचल प्रदेश ने विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार ने छात्रों का अपने विश्वविद्यालय से संबंधित न होने एवं इस पूरे प्रकरण के संबंध में कुछ भी पता होने से अनभिज्ञता प्रकट की गई। जांच में आया कि उनके विश्वविद्यालय की संबद्धता होने का फर्जी दावा करते हुए किरन इंस्टीट्यूट आफ मैनजमेंट एंड टेक्नोलाजी के सुभाष पुत्र बाबूराम, उनकी पत्नी किरण देवी निवासीगण ग्राम पनियाला रुड़की हरिद्वार, मानव भारती विवि एन पावर एकेडमी रानीपुर मोड़ के संचालक राहुल विश्नोई पुत्र केके विश्नोई निवासी मनीराम रोड ऋषिकेश देहरादून एवं मानव भारती विवि सोलन हिमाचल प्रदेश के संचालक अश्वनी टंडन पुत्र प्रकाश नारायण निवासी 166 आवास विकास थाना गंगनहर रुड़की हरिद्वार के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की रकम ट्रांसफर की गई है। इसी प्रकरण में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं उप परियोजना निदेशक निदेशालय जनजाति कल्याण देहरादून अनुराग शंखधर को पिछले माह गिरफ्तार किया जा चुका है। एसआइटी ने मानव भारती विश्वविद्यालय एन पावर एकेडमी रानीपुर मोड़ हरिद्वार व मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन हिमाचल प्रदेश के कथित छात्रों का फर्जी भौतिक सत्यापन करने वाले तत्कालीन सहायक समाज कल्याण अधिकारी मुनीष कुमार त्यागी निवासी, मोहल्ला विनीत नगर पनियाला रोड़ रुड़की, हरिद्वार को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कई बार नोटिस भेजे। पेश न होने पर एसआइटी में तैनात निरीक्षक योगेश सिंह देव की अगुआई में टीम ने आरोपित मुनीष कुमार त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। एसआइटी प्रभारी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी