दहेज में कार देने से मना किया तो तोड़ दिया रिश्ता

दहेज में कार नहीं मिली तो युवक पक्ष ने शादी करने से मना करते हुए रिश्ता तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:09 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 04:09 PM (IST)
दहेज में कार देने से मना किया
 तो तोड़ दिया रिश्ता
दहेज में कार देने से मना किया तो तोड़ दिया रिश्ता

जागरण संवाददाता, रुड़की: दहेज में कार नहीं मिली तो युवक पक्ष ने शादी करने से मना करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। जबकि युवती के परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण खेती करता है। उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता मार्च में झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से किया था। दिसंबर में दोनों की शादी की बात तय हुई थी। नवंबर में सगाई होनी थी। ग्रामीण के मुताबिक रिश्ता तय करते समय उन्होंने हजारों रुपये युवक पक्ष पर खर्च किए थे। उस समय युवक पक्ष ने दहेज में बाइक की मांग की थी। इसके लिए वे तैयार हो गए थे, लेकिन अब वे कार की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कार देने में असमर्थता जताई है। जिस पर युवक और उसके पिता बिफर गए। युवक ने शादी करने से मना कर दिया और रिश्ता तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यदि वे कार देते हैं तो ही शादी की बात करें। पीड़ित पक्ष ने उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार दोपहर सिविल लाइन कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक बारू सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक पक्ष को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

chat bot
आपका साथी