दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा श्रीराम मंदिर निर्माण: चंपत राय

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या के महामंत्री और विश्व हिदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय बुधवार को तीन दिवसीय प्रवास पर हरिद्वार पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 08:12 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 08:12 PM (IST)
दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा श्रीराम मंदिर निर्माण: चंपत राय
दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा श्रीराम मंदिर निर्माण: चंपत राय

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या के महामंत्री और विश्व हिदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय बुधवार को तीन दिवसीय प्रवास पर हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या के सदस्य अखंड परमधाम आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद महाराज से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही मंदिर निर्माण की प्रगति आदि की जानकार दी। बाद में पत्रकारों से बातचीत में चंपत राय ने कहा कि दिसंबर 2023 तक राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

चंपत राय ने कहा कि संत-महापुरुषों ने समाज के जिस कार्य की जिम्मेदारी विश्व हिदू परिषद को दी, विहिप ने उस कार्य को पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण भी उनमें से एक है। चंपत राय ने कहा कि विश्व हिदू परिषद के समर्पित कार्यकत्र्ताओं के संघर्ष का ही परिणाम है कि आज श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। चंपत राय ने बताया कि उन्होंने रुड़की और मंगलौर में महामंडलेश्वर साध्वी मैत्रेय महाराज से भी मुलाकात की। साध्वी मैत्रेय महाराज को श्रीराम मंदिर निर्माण के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर की बुनियाद तैयार कर ली गई है। उसके ऊपर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा। श्रीराम मंदिर निर्माण पूरा होने से भारत एक सूत्र में बंध जाएगा। संतों से संपर्क कार्यक्रम में चंपत राय ने रामानुजाचार्य स्वामी कृष्णाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी दयारामदास महाराज से भी भेंट वार्ता की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्माचार्य संपर्क अशोक तिवारी, प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार, नितिन गौतम, मयंक चैहान, पंकज चौहान आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी