मकान पर छापा मारकर गोमांस पकड़ा

झबरेड़ा थाना क्षेत्र बलेलपुर गांव में छापा मारकर 35 किलो गोमांस बरामद किया है। पुलिस को देख दोनों आरोपित मौके से भाग निकले।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:42 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:42 PM (IST)
मकान पर छापा मारकर गोमांस पकड़ा
मकान पर छापा मारकर गोमांस पकड़ा

संवाद सूत्र, झबरेड़ा: झबरेड़ा थाना क्षेत्र बलेलपुर गांव में छापा मारकर 35 किलो गोमांस बरामद किया है। पुलिस को देख दोनों आरोपित मौके से भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बलेलपुर गांव में गोकशी कर गोमांस बेचने कर तैयारी हो रही है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक मकान को घेर लिया। पुलिस को देखकर आरोपित मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से 35 किलो मांस बरामद किया है। चौकी प्रभारी मोहन कठैत ने बताया कि इस मामले में जमशेद व सावेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दोनों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी