कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता हरिद्वार कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने शहर महासचिव दीपक टंडन के नेत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 17 Dec 2019 06:16 AM (IST)
कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने शहर महासचिव दीपक टंडन के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर एकत्र होकर केंद्र सरकार पर महंगाई नियंत्रण और महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। साथ ही प्रदर्शन कर रोष भी जताया।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि अरविद शर्मा और शहर महासचिव दीपक टंडन ने कहा कि तमाम लोक-लुभावन वादे कर सत्ता में आई केंद्र सरकार पूरी तरह नाकाम सिद्ध हुई है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और खाद्य पदार्थो के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बढ़ती महंगाई के कारण लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आई भाजपा सरकार महंगाई को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। कहा कि गैस के बढ़े दाम तुरंत वापस लिया जाए, वरना चरणबद्ध तरीके से केंद्र की नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। जितेंद्र सिंह और सुमित भाटिया ने कहा कि रसोई गैस महंगी होने के कारण आमजन की जेब ढीली हो रही है। नितिन तेश्वर और सुनील कड़च्छ ने कहा कि खाद्य पदार्थो के दामों में बेतहाशा वृद्धि के कारण आम नागरिक का जीवन कठिनाइयों के दौर से गुजर रहा है। विशाल राठौर और नितिन कौशिक ने कहा कि आर्थिक मंदी से देश की जनता जूझ रही है। दीपाली त्यागी और नीतू बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम रही है। प्रदर्शन करने वालों में आर्यन राठौर, अमन गौड़, चंद्रशेखर आजाद, अमनजीत सिंह, कार्तिक शर्मा, पवन, हन्नी अग्रवाल, नीलम शर्मा, शुभम विश्नोई आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी