आप कार्यकत्र्ताओं ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकत्र्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश के युवाओं का रोजगार छीनने का आरोप लगाते हुए त्याग पत्र की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 08:36 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 08:36 PM (IST)
आप कार्यकत्र्ताओं ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला
आप कार्यकत्र्ताओं ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकत्र्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश के युवाओं का रोजगार छीनने का आरोप लगाते हुए त्याग पत्र की मांग की।

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने कहा कि डा. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड मुक्त विद्यालय में सहायक शिक्षा निरीक्षक के आठ पदों पर अपने चहेतों की नियुक्तियां की हैं, जो पूरी तरह गलत है। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की बात कहकर सत्ता में आई भाजपा सरकार के विधायक और मंत्री भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। वरिष्ठ आप नेता अनिल सती ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से रिक्त पदों के लिए आनलाइन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी ऐसी एजेंसी को दे दी गई, जो कई राज्यों में ब्लैकलिस्ट है। कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ छल हो रहा है। उनका अधिकार छिना जा रहा है। आम आदमी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी। आम आदमी पार्टी की मांग है कि आनलाइन की जगह आफलाइन परीक्षा कराई जाए। प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में शिशुपाल सिंह नेगी, अंबरीश गिरि, भरत कुमार, अर्जुन सिंह, राकेश लोहट, गीता देवी, राकेश यादव, शैलेंद्र गुप्ता, ऋषिपाल, डा. एसके सिसोदिया, जितेंद्र सिसोदिया, दीपक मिश्रा, नरेंद्र कोरी, देवेंद्र कठैत, राकेश लोहाट, अर्जुन सिंह, पुलकित गोयल, वसीम एवं एडवोकेट सचिन बेदी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी