सड़क चौड़ीकरण को व्यापारियों की तोड़ी दुकानों के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड 24 कृष्णा नगर में महापौर के पति समेत अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:58 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 10:58 PM (IST)
सड़क चौड़ीकरण को व्यापारियों की तोड़ी दुकानों के खिलाफ प्रदर्शन
सड़क चौड़ीकरण को व्यापारियों की तोड़ी दुकानों के खिलाफ प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड 24 कृष्णा नगर में महापौर के पति और पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में सड़क चौड़ीकरण को व्यापारियों की तोड़ी गई दुकानों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि सितंबर 2018 में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों की दुकान और प्रतिष्ठान को तोड़ा गया था। अब सड़क किनारे दुकानों के आगे बिजली पैनल के डिब्बे लगा दिए गए। इससे सड़क चौड़ी होने की जगह सिकुड़ गई है।

कहा कि जब सड़क चौड़ी नहीं करनी थी तो व्यापार क्यों उजाड़ा गया। महापौर के पति अशोक शर्मा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के इशारे पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया। व्यापारियों को दुकान प्रतिष्ठान तोड़ने का मुआवजा भी नहीं दिया गया। व्यापारियों के साथ धोखा किया गया। अब उनकी दुकानों के आगे गहरे- गहरे गड्ढे कर दिए गए। पार्षद उदयवीर चौहान और सुहैल कुरैशी ने कहा कि कॉलोनियों में भी दो वर्ष से गड्ढे हो रखे हैं। इसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुनील कुमार और प्रेम शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासन में लोग परेशान हैं। उनकी आवा•ा को दबाया जा रहा है। कांग्रेस भाजपा के जनविरोधी मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। जगह- जगह प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेम शर्मा, दिनेश वालिया, विकास चंद्रा, देवेश गौतम, गौरव शर्मा, अमित राजपूत, अविनाश गुप्ता, सुमित भाटिया, नावेज अंसारी, वसीम सलमानी, नीतू बिष्ट, नीलम शर्मा, हनी अग्रवाल, अनुज चौहान, तुषार कपिल, संगम शर्मा, महेंद्र सिंह, एकलव्य गोस्वामी, गोविद निषाद, अमित चंचल, सनी मेहरोलिया, हरद्वारी लाल, रोहित मेहरा, मनोज जाटव, दीपक उपाध्याय, सुमित राणा, आर्यन राठौर, शिवम खेवड़िया, सनी मल्होत्रा, राजकुमार ठाकुर , नरेश सेमवाल, दीपक राजपूत, अमित रस्तोगी अमित कुमार आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी