काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

जागरण संवाददाताहरिद्वार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हरिद्वार पहुंचने पर उन्हें काला झ्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 07:30 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 07:30 PM (IST)
काले झंडे दिखाने जा रहे 
कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

जागरण संवाददाता,हरिद्वार: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हरिद्वार पहुंचने पर उन्हें काला झंडा दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस लाइन से उन्हें शाम को छोड़ दिया गया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को नमामि गंगे के तहत हुए कार्यों और अन्य प्रस्तावित योजनाओं के लोकार्पण के लिए हरिद्वार पहुंचे। उन्हें काला झंडा दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से काफी पहले ही हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हाईवे पिछले काफी समय से अधूरा है। क्षतिग्रस्त हाईवे पर आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस दौरान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कनखल शुभम अग्रवाल, मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, पार्षद सचिन अग्रवाल, हरद्वारी लाल, सुमित भाटिया, वसीम सलमानी, नितिन तेश्वर, विक्की कोरी, नावेज अंसारी आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी