प्रतियोगिता में प्रिया धीमान अव्वल

हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज रायसी में विश्व पर्यटन दिवस पर फोटोग्राफी व उत्तराखंड की संस्कृति एवं विरासत विषय पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:48 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 10:01 PM (IST)
प्रतियोगिता में प्रिया धीमान अव्वल
प्रतियोगिता में प्रिया धीमान अव्वल

लक्सर : हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज रायसी में विश्व पर्यटन दिवस पर फोटोग्राफी व उत्तराखंड की संस्कृति एवं विरासत विषय पर ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. केपी राणा ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति पर्यावरण से जुड़ी है। हम सभी को इसे और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रदेश के विभिन्न मनमोहक फोटो प्रस्तुत किए। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रिया धीमान ने पहला, मेघना ने दूसरा, ईशा व दिलबाग ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड की संस्कृति एवं विरासत प्रतियोगिता में आरजू ने पहला स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड में श्रेष्ठ स्थान में पूनम रानी पहले स्थान पर रही। प्रतियोगिता में डॉ. सुरजीत कौर, डॉ. अजीत राव, डॉ. विनीता दहिया, डॉ. वर्षा अग्रवाल, डॉ. मनोज छोकर, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. निशा पाल, हरीश राम, डॉ. मीनू देवी और डॉ. विनीता रानी का सहयोग रहा। (संसू)

chat bot
आपका साथी