प्रतिबंधित नशे की दवाओं के खिलाफ पुलिस चलाएगी अभियान

मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशे की दवा एवं नकली दवाओं की बिक्री को रोकने के लिए अभियान चलाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 03:35 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 03:35 PM (IST)
प्रतिबंधित नशे की दवाओं के खिलाफ पुलिस चलाएगी अभियान
प्रतिबंधित नशे की दवाओं के खिलाफ पुलिस चलाएगी अभियान

मंगलौर: मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशे की दवा एवं नकली दवाओं की बिक्री को रोकने के लिए पुलिस बड़े पैमाने पर अभियान शुरू करेगी। इसके लिए ड्रग विभाग से भी मदद ली जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभय सिंह ने बताया कि पुलिस को इस बारे में सूचना मिली कि मंगलौर, भगवानपुर एवं झबरेड़ा क्षेत्र में बिना लाइसेंस के कुछ लोग दवा की बिक्री कर रहे हैं। इसके अलावा नशे का कारोबार की भी शिकायत मिली है। इसको ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है कि जहां पर भी इस तरह का कारोबार हो रहा है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है। तीनों थाना प्रभारियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी