रुड़की नगर निगम के महापौर पर छेड़छाड़ के आरोप का मामला, महिला के बयान दर्ज

रुडकी नगर निगम के महापौर गौरव गोयल पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली महिला के पुलिस बयान दर्ज किए हैं। महापोर के पूर्व कर्मचारी की पत्नी ने आठ जनवरी को कैंप कार्यालय में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 01:47 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 01:47 PM (IST)
रुड़की नगर निगम के महापौर पर छेड़छाड़ के आरोप का मामला, महिला के बयान दर्ज
रुड़की नगर निगम के महापौर पर छेड़छाड़ के आरोप का मामला, महिला के बयान दर्ज।

जागरण संवाददाता, देहरादून। महापौर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली महिला के पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। महापौर गौरव गोयल के पूर्व कर्मचारी की पत्नी ने महापौर पर 25 दिसंबर को कैंप कार्यालय में छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे। महिला का आरोप था कि उसके पति की तनख्वाह नहीं दी जा रही थी। जब वह तनख्वाह लेने 22 दिसंबर को महापौर के घर गये तो वहां पर उसके पति को बंधक बनाकर पीटा गया। इसके बाद पुलिस बुलाकर उसके पति को जेल भेज दिया गया। इसी सिलसिले में वह महापौर से उनके कैंप कार्यालय में मिलने गयी थी। उसी दौरान महापौर ने उनसे छेड़छाड़ की थी। महिला का पति भी इस समय जमानत पर बाहर आ चुका है। 

पीड़ि‍त महिला पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया है। राजनीतिक पहुंच के चलते मामला जांच के नाम पर लटकाया गया है। इस मामले में बुधवार को गंगनहर कोतवाली की महिला विवेचक हिमानी रावत ने पीड़ित महिला को बयान देने के लिए कोतवाली गंगनहर बुलाया। महिला विवेचक ने पीडि़त महिला के करीब दो घंटे तक बयान दर्ज किए। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि महिला के आरोपों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। 

सट्टा लगाते दो गिरफ्तार

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सट्टा लगाते दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम वरुण और नरेंद्र कुमार है। इनके कब्जे से पुलिस ने 5680 रुपये की रकम बरामद की है।

जमीन विवाद में मारपीट का आरोप

जमीन के विवाद में दो पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। मुनेश कुमार निवासी शिवपुरम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दूसरे पक्ष को उसने जमीन बेची थी। जिसकी तीन लाख की रकम शेष थी। रकम मांगने पर आरोपितों ने उसकी पिटाई की। वहीं दूसरे पक्ष के यशपाल निवासी सुभाषनगर ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया कि उन्होंने जमीन की नींव भरी थी। दूसरे पक्ष ने नीव खुर्द-बुर्द कर दी। विरोध करने पर धमकी दी और मारपीट पर उतारु हो गये।

यह भी पढ़ें- कोट्द्वार में उद्योगपति के घर हुई डकैती का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे, शामली बस स्टेशन से हुई गिरफ्तारी 

chat bot
आपका साथी