हरकत में पुलिस, कांगड़ी बस्ती को कराया खाली

संवाद सूत्र लालढांग चमोली में ग्लेशियर टूटने की खबर के बाद हरिद्वार का पुलिस महकमा भी अल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 08:23 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 08:23 PM (IST)
हरकत में पुलिस, कांगड़ी  बस्ती को कराया खाली
हरकत में पुलिस, कांगड़ी बस्ती को कराया खाली

संवाद सूत्र, लालढांग: चमोली में ग्लेशियर टूटने की खबर के बाद हरिद्वार का पुलिस महकमा भी अलर्ट हो गया। अलर्ट के बाद हरकत में आते हुए पुलिस ने चंडी घाट स्थित नमामि गंगे घाट को खाली कराने के साथ ही कांगड़ी की झुग्गी बस्ती को भी खाली कराया और गंगा के तटीय इलाके में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया।

सबसे संवेदनशील चंडीघाट बस्ती में उपनिरीक्षक अमरीश रावत ने नमामि गंगे घाट में घूम रहे यात्रियों को तुरंत वहां से खाली कराया और घाट पर ताला लगवाने के बाद वहां आसपास की रेहड़ी पटरी को भी बंद कराया। 2013 की आपदा की गंभीरता को देखते हुए एसओ श्यामपुर दीपक कठैत ने कांगड़ी स्थित झुग्गी बस्ती को भी खाली करने का निर्णय लिया। कुछ ही देर में एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने कांगड़ी के झुग्गी बस्ती को मौके पर पहुंच खाली करवाया और उसके बाद पूरे क्षेत्र के गंगा तटीय इलाकों में रह रहे लोगों को भी समय-समय पर अलर्ट करते रहे। ग्लेशियर टूटने की खबर सुनते ही क्षेत्र के ग्रामीणों में 2013 की आपदा के जख्म ताजा होने लगे। 2013 में आई आपदा ने कांगड़ी सहित श्यामपुर गांव को भारी नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद सभी ग्रामीण पल पर का अपडेट जुट आते रहे। वहीं दोपहर बाद भीमगोडा बैराज का पानी छोड़ते ही कांगड़ी गंगा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा। जलस्तर बढ़ते ही ग्रामीणों की सांसे अटक गई। हालांकि कुछ देर में जलस्तर कम होने लगा। वही मामले में एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि शाम होते होते स्थिति सामान्य हो चली थी। पहले से ही गंगा का जलस्तर काफी सीमित मात्रा में होने के कारण खतरे जैसी कोई बात नहीं रही फिलहाल स्थिति सामान्य है।

chat bot
आपका साथी