रुड़की में अकेली रह रही महिला की तबीयत बिगड़ी, पुलिस ने कराया अस्‍पताल में भर्ती

रुड़की के कृष्णा नगर कॉलोनी में अकेली रहने वाली महिला की शुक्रवार रात के समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कम हो गया। सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने महिला को समय रहते सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 08:58 AM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 08:58 AM (IST)
रुड़की में अकेली रह रही महिला की तबीयत बिगड़ी, पुलिस ने कराया अस्‍पताल में भर्ती
रुड़की में अकेली रह रही महिला की तबीयत बिगड़ने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने अस्‍पताल में भर्ती कराया।

जागरण संवाददाता रुड़की। रुड़की के कृष्णा नगर कॉलोनी में अकेली रहने वाली महिला की शुक्रवार रात के समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कम हो गया। सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने महिला को समय रहते सिविल अस्पताल में  भर्ती करा दिया।

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में कृष्णा नगर गली नंबर 16 में नीतू शर्मा घर में अकेली रहती हैं। शुक्रवार की रात को अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई। महिला के साथ घर में कोई नहीं था। इसलिए महिला परेशान हो गई । जांच करने पर शरीर की ऑक्सीजन का केवल काफी कम था। जिससे महिला बेहद डर गई। महिला ने अपने परिचित खंड विकास अधिकारी भगवानपुर को फोन पर तबियत बिगड़ने की सूचना दी। 

खंड विकास अधिकारी ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए महिला को उपचार दिलाने के लिए कहा। सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल हरकत में आए। मनोज मैनवाल ने थाने की मोबाइल टीम को महिला की मदद के लिए भेजा। पुलिस ने आनन-फानन में एक एंबुलेंस का इंतजाम किया। इसके बाद महिला को एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि समय रहते महिला को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। महिला की हालत उस समय काफी खराब थी। महिला का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें-मित्र पुलिस ने शव को श्मशान घाट और घर तक पहुंचाया सिलिडर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी