नशे के कारोबार पर रोक लगाने में पुलिस नाकाम

पुलिस की कार्यशैली को लेकर लंढौरा नगर पंचायत चेयरमैन ने निशाना साधा है। कस्बे में चरस गांजे के कारोबार पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:42 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:42 PM (IST)
नशे के कारोबार पर रोक  लगाने में पुलिस नाकाम
नशे के कारोबार पर रोक लगाने में पुलिस नाकाम

लंढौरा : पुलिस की कार्यशैली को लेकर लंढौरा नगर पंचायत चेयरमैन ने निशाना साधा है। कस्बे में चरस, गांजे के कारोबार पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की।

रविवार को कस्बे में आयोजित पत्रकार वार्ता में लंढौरा नगर पंचायत चेयरमैन शहजाद खान ने कहा कि लंढौरा में बड़े पैमाने पर चरस एवं गांजे का कारोबार हो रहा है। युवा एवं किशोर लगातार नशे के जाल में फंसते जा रहे हैं। नशे ने कई परिवारों को बर्बाद कर दिया है। शांत रहने वाले लंढौरा कस्बे में कई झगड़े नशे के कारण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लंढौरा पुलिस चौकी के अवैध कार्यों में लिप्त रहने के चलते ही नशे का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। एक बार भी ठोस तरीके से पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान संचालित किया जा रहा है। मंगलौर कस्बे से कई नशे के कारोबारियों को पकड़ा जा चुका है। लंढौरा में भी विशेष अभियान संचालित होगा। (संसू)

chat bot
आपका साथी