पुलिस ने किए 35 चालान, चेकिग से हड़कंप

पुलिस ने बिना मास्क के घूमने वाले और ट्रिपल राइडिग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 06:36 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 06:36 PM (IST)
पुलिस ने किए 35 चालान, चेकिग से हड़कंप
पुलिस ने किए 35 चालान, चेकिग से हड़कंप

जागरण संवाददाता, रुड़की: पुलिस ने बिना मास्क के घूमने वाले और ट्रिपल राइडिग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने शहर से देहात तक 35 के चालान किए। इसके अलावा बाजारों में दुकानों के बाहर भीड़ लगाने वालों को फटकार लगाई।

अनलॉक-1 के बाद से लोग बड़े पैमाने पर नियमों की अनेदखी करने लगे हैं। बिना मास्क के लोग बाजारों में खरीदारी करने जा रहे हैं। साथ ही, बाजारों में शारीरिक दूरी का पालन करने से भी बच रहे हैं। इसके चलते कोरोना संक्रमण का खतरा बन रहा है। पुलिस भी हर दिन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने गुरुवार को कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मास्क नहीं लगाने पर 10 लोगों के नकद चालान किए। साथ ही बाजारों में भीड़ करने वाले लोगों को भी व्यस्थित तरीके से खरीदारी करने के निर्देश दिए। वहीं मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वाले 12 वालों के नकद चालान किए। वहीं भगवानपुर पुलिस ने बिना मास्क के बाजारों में खरीदारी करने आए सात लोगों के नकद चालान किए। वहीं दुपहिया वाहन पर एक से अधिक सवारी बैठाने पर छह चालान किए। इसके अलावा बेवजह सड़क पर बाइक दौड़ाने वालों को भी फटकार लगाई।

chat bot
आपका साथी