पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

कलियर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनका चालान कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 07:14 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:15 AM (IST)
पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

कलियर: कलियर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनका चालान कर दिया। कलियर थाना प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि रहमतपुर गांव में एक विवाहिता की दहेज हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने नफीसा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने के बाद उसका चालान कर दिया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में रुड़की उप कारागार भेज दिया है। वहीं पुलिस ने रहमतपुर गांव निवासी भोला को 50 पव्वे शराब के साथ पकड़ा है। वह यह शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। (संस)

chat bot
आपका साथी