खाली बाल्टी लेकर पानी की टंकी के बाहर किया प्रदर्शन

नगर निगम के वार्ड-58 राजा गार्डन फेस तीन में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने बाल्टी और बर्तन लेकर पानी की टंकी के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारी गेट पर ताला लगाकर भाग गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 05:20 PM (IST)
खाली बाल्टी लेकर पानी की टंकी के बाहर किया प्रदर्शन
खाली बाल्टी लेकर पानी की टंकी के बाहर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: नगर निगम के वार्ड-58 राजा गार्डन फेस तीन में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने बाल्टी और बर्तन लेकर पानी की टंकी के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारी गेट पर ताला लगाकर भाग गए। स्थानीय निवासियों ने महापौर के पति और पूर्व सभासद अशोक शर्मा को मौके पर बुलाकर समस्या बताई।

महिलाओं का आरोप है कि पिछले 20 दिन से समस्या बनी हुई है। अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने नए वार्ड तो बना दिए, लेकिन स्थानीय निवासियों की समस्याएं जस की तस है। आरोप लगाया कि विधायक आदेश चौहान जनता की समस्या के प्रति जागरूक नहीं हैं। गर्मी में पानी को समस्या से स्थानीय निवासी जूझ रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन इस ओर से मुंह फेरे है। ललिता तनेजा, सुमित भाटिया ने कहा कि प्रत्येक वर्ष पानी की समस्या होती है। बार-बार अधिकारियों को बताने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। जब सुविधा नहीं देनी है तो निगम क्षेत्र से अलग कर दिया जाए। लीलावती, बलवंत ने कहा कि पानी नहीं आने पर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। धीरे-धीरे आबादी बढ़ रही है। पानी के कनेक्शन भी बढ़ रहे। नई टंकियां बनाई जाए। जिससे सभी को पानी मिल सके। बताया कि जब भी टंकी पर मौजूद कर्मचारी को समस्या बताने आओ ताला लगा होता है। इस अवसर पर संजीव गुर्जर, ओम प्रकाश, फूलो देवी, किरण, रानी, सुदेश, संतलेश, मीरा, सोनी, सपना, अजय शर्मा, अनूप पासवान, लीलावती, सुनील कुमार, संगम शर्मा आदि मौजूद रहे। इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मदनसेन वर्मा ने समस्या के निराकरण का भरोसा दिया।

chat bot
आपका साथी