खराब स्ट्रीट लाइट न बदलने से आक्रोशित नागरिकों का प्रदर्शन

खराब स्ट्रीट लाइटों को न बदलने पर आक्रोशित रामनगर वासियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:46 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:46 PM (IST)
खराब स्ट्रीट लाइट न बदलने से आक्रोशित नागरिकों का प्रदर्शन
खराब स्ट्रीट लाइट न बदलने से आक्रोशित नागरिकों का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, रुड़की: खराब स्ट्रीट लाइटों को न बदलने पर आक्रोशित रामनगर वासियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। स्ट्रीट लाइट खराब होने के चलते रामनगर की सड़कों पर अंधेरा छाया हुआ है। वहीं क्षेत्रवासियों ने सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई।

रामनगर क्षेत्र में अधिकांश स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। इससे सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है। नगर निगम के रामनगर वार्ड के पार्षद पंकज सतीजा ने नगर निगम महापौर और अधिकारियों पर रामनगर क्षेत्र की अपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि रामनगर के वैशाली रोड, कचहरी रोड, अशोका मार्ग सहित कई गलियों की स्ट्रीट लाइट खराब है। इससे रात के समय सड़कों पर अंधेरा रहता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा अंधेरे का लाभ उठाकर अपराधी किसी भी घटना को अंजाम दे सकते है। इस संबंध में महापौर और निगम अधिकारियों से वह कह चुके हैं। पहले उनका कहना था कि लाइटें नहीं है। लेकिन, अब साढ़े तीन हजार स्ट्रीट लाइट आने के बाद भी रामनगर क्षेत्र की खराब लाइटों को नहीं बदला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। कूड़ा नियमित रूप से नहीं उठ रहा है। स्ट्रीट लाइट लगाने व सफाई व्यवस्था को नियमित करने की मांग को लेकर क्षेत्र वासियों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर राहुल गांधी, तेजस गैरा, विशाल, राहुल शर्मा, रोहित एवं हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी