जाम का कारण बने वाहन चालकों पर पुलिस ने की कार्रवाई

कस्बा भगवानपुर में लगातार गंभीर होती जा रही जाम की समस्या को लेकर मंगलवार को अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 04:48 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 04:48 PM (IST)
जाम का कारण बने वाहन चालकों पर पुलिस ने की कार्रवाई
जाम का कारण बने वाहन चालकों पर पुलिस ने की कार्रवाई

संवाद सूत्र, भगवानपुर: कस्बा भगवानपुर में लगातार गंभीर होती जा रही जाम की समस्या को लेकर मंगलवार को पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान गलत दिशा एवं शॉर्टकट के चक्कर में नियमों का उल्लंघन करने वालों की जमकर खबर ली। 45 वाहनों के चालान काटे गए।

राजमार्ग के चौड़ीकरण के चलते भगवानपुर में अब ओवरब्रिज बन गया है। दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण किया गया है। थाने के सामने के अंडरपास को फिलहाल बंद कर दिया है। जबकि गागलहेड़ी तिराहे एवं मुख्य बाजार के पास रास्ते खुले हैं। ऐसे में वाहन चालक कई बार गलत दिशा से वाहन को ने जा रहे हैं। इसकी वजह से जाम लग जा रहा है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी के स्तर से भी कई बार कार्रवाई की गई। मंगलवार को थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने शॉटकट के चक्कर में गलत दिशा में वाहन चलाने वालों की जमकर खबर ली। 45 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा 9 वाहनों को सीज किया गया। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि अब नियमित रूप से चेकिग की जाएगी।

chat bot
आपका साथी