शहर से देहात तक लगा जाम, लोग घंटों परेशान

शहर से देहात तक जाम ही जाम रहा। शहर में जहां कई जगहों पर शहरवासियों को जाम झेलना पड़ा। वहीं भगवानपुर में भी जाम से वाहन चालक परेशान रहे। कई जगहों पर लोग खुद ही जाम खुलवाते नजर आए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:17 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 11:45 PM (IST)
शहर से देहात तक लगा जाम, लोग घंटों परेशान
शहर से देहात तक लगा जाम, लोग घंटों परेशान

जागरण संवाददाता, रुड़की: शहर से देहात तक जाम ही जाम रहा। शहर में जहां कई जगहों पर शहरवासियों को जाम झेलना पड़ा। वहीं भगवानपुर में भी जाम से वाहन चालक परेशान रहे। कई जगहों पर लोग खुद ही जाम खुलवाते नजर आए।

पिछले कुछ समय से शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त है, जिसके चलते आए दिन जाम लग रहा है। पुलिस भी शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने में विफल साबित हुई है। सोमवार को शहर के कई हिस्सों में जाम लगा। सुबह से लेकर दोपहर तक शहर के मेनबाजार में रुक-रुक कर जाम लगता रहा। मेनबाजार में भारी वाहनों के आने से यह स्थिति बनी। भारी वाहनों को रोकने के लिए किसी पलिस कर्मी की तैनाती भी नहीं थी। जिसकी वजह से नगर निगम पुल, मेनबाजार पुल और प्रकाश ब्रिज पर जाम की स्थिति रही। यहां पर जाम लगने की वजह से नये पुल पर भी जाम लगा। वही इसके अलावा कांवड़ पटरी पर ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली और बस के आमने सामने आने की वजह से जाम लग गया। जिसके चलते कांवड़ पटरी पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यहां पर जाम लगने से दूसरी कावंड़ पटरी पर भी जाम लग गया। इसी बीच कुछ लोग वाहन से उतरे और किसी तरह से जाम खुलवाया। इसके बाद ही यहां पर यातायात सुचारू हो सका।

वहीं दूसरी तरफ सोमवार की सुबह करीब 10 बजे थाने से लेकर चुडियाला मोड तक हाईवे की सर्विस लेन पर करीब एक घंटे तक जाम लगा। जिसके चलते करीब दो किमी लंबी वाहनों की लाइन लग गई। जाम लगने की वजह यह रही कि कुछ लोग गलत साइड से वाहन निकालने लगे। जाम लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद किसी तरह से जाम खुलवाया। इसके बाद ही राहत मिली। इस जगह सर्विस लेन पर हर दिन जाम लग रहा है। वहीं बाजारों का भी ऐसा ही हाल है।

chat bot
आपका साथी