पूर्व विधायक को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता हरिद्वार पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंबरीष कुमार की श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:15 PM (IST)
पूर्व विधायक को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
पूर्व विधायक को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंबरीष कुमार की श्रद्धांजलि सभा में प्रबुद्धजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शोक जताया। राजनेताओं से लेकर आमजन शोकसभा में शरीक हुए। उन्होंने पूर्व विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने शिरकत की।

अनुराग पैलेस ज्वालापुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में काबीना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पूर्व विधायक अंबरीष कुमार से उनकी आर्य समाज के एक कार्यक्रम में 1991 में पहली बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह विधायक बने। वह हमेशा उनके दिलों में जिदा रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने अंबरीष कुमार को जननेता बताया। कहा कि गरीबों के लिए उन्होंने हमेशा मसीहा बनकर कार्य किया, उनका स्थान कोई नहीं ले सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अंबरीष कुमार के राजनीतिक अनुभव की तारीफ की। कहा कि उस समय में जब कुछ जरूरत पड़ी तो मैंने भी उनसे सलाह ली। महापौर अनिता शर्मा ने कहा कि अंबरीष कुमार जिस जगह बैठते थे उस जगह का सम्मान बढ़ जाता था, उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। श्रद्धांजलि देने वालों में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व सांसद राजेंद्र बाडी, पूर्व विधायक राम सिंह सैनी, रामयश सिंह, शहजाद अहमद, संजय गर्ग, सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, संजय पालीवाल, अशोक शर्मा, राव आफाक अली, विमला पांडे, संतोष चौहान, महेश प्रताप राणा, स्वामी रवि देव शास्त्री, मुरली मनोहर, ओम प्रकाश जमदग्नि, मनोज गर्ग, वरुण बालियान, अमन गर्ग, अनुज सिंह, रवि बहादुर, धर्मपाल ठेकेदार आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी