अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को इंतजार

सिविल अस्पताल रुड़की में मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल तो रही है लेकिन इसके लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 08:19 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 08:19 PM (IST)
अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को इंतजार
अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को इंतजार

संवाद सहयोगी, रुड़की: सिविल अस्पताल रुड़की में मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल तो रही है, लेकिन इसके लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल के रेडियोलाजिस्ट सप्ताह में केवल तीन दिन अल्ट्रासाउंड करते हैं। बल्कि अन्य दिन तीन वह हरिद्वार के एक अन्य सरकारी अस्पताल में मरीजों का अल्ट्रासाउंड करते हैं।

सिविल अस्पताल रुड़की में मरीजों की संख्या जिले के अन्य अस्पतालों की अपेक्षा सबसे ज्यादा है। यहां पर हर माह औसतन 200 डिलीवरी होती हैं। करीब 500 गर्भवती महिलाओं उपचार इस अस्पताल में चलता है। इसके अलावा अन्य मरीजों का भी उपचार यहां होता है। सिविल अस्पताल रुड़की व हरिद्वार के अस्पताल में रेडियोलोजिस्ट की जिम्मेदारी डा. मनीष दत्त पर ही है। वह दोनों अस्पताल में अलग-अलग दिन पहुंचकर अल्ट्रासाउंड करते हैं। ताकि मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलती रहे। वह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार रुड़की के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करते हैं। जबकि अन्य तीन दिन हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करते हैं। सिविल अस्पताल रुड़की में प्रतिदिन 100 से अधिक महिलाएं उपचार के लिए महिला ओपीडी में आती हैं। गर्भवती महिलाओं को कोई दिक्कत न हो। इसलिए समय-समय पर उनका अल्ट्रासाउंड कराया जाता है। यही वजह है कि अल्ट्रासाउंड के लिए सबसे अधिक भीड़ गर्भवती महिलाओं की रहती है। अल्ट्रासाउंड के लिए काफी मरीज होते हैं। लेकिन ओपीडी समय में करीब 50 के लगभग मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड हो पाता है। जो मरीज रह जाते हैं। उन्हें एक दिन बाद समय मिलता है। यही कारण है कि सिविल अस्पताल रुड़की में पूरे सप्ताह के लिए रेडियोलोजिस्ट की तैनाती की मांग चल रही है। सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय कंसल ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक रहती है। इसी के चलते अल्ट्रासाउंड भी यहां ज्यादा होते हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या को देखते हुए यहां पर पूरे सप्ताह रेडियोलोजिस्ट की जरूरत रहती है।

सीटी स्कैन मशीन फिर खराब

रुड़की: सिविल अस्पताल रुड़की के ट्रामा सेंटर में लगी सीटी स्कैन मशीन एक बार फिर खराब हो गई है। इससे मरीजों को काफी दिक्कत आ रही है। उन्हें सीटी स्कैन के लिए निजी सेंटरों पर जाना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय कंसल ने बताया कि सीटी स्कैन को ठीक कराए जाने के लिए निदेशालय को लिखा गया है।

chat bot
आपका साथी