दीनदयाल उपाध्याय पार्क जनता को समर्पित

जागरण संवाददाता, रुड़की: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102वीं जयंती पर शहर से लेकर देहात त

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 03:00 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 03:00 AM (IST)
दीनदयाल उपाध्याय पार्क जनता को समर्पित
दीनदयाल उपाध्याय पार्क जनता को समर्पित

जागरण संवाददाता, रुड़की: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102वीं जयंती पर शहर से लेकर देहात तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। रुड़की में उनके नाम पर बनाए गए पार्क को जनता को समर्पित किया गया।

बोट क्लब स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा राष्ट्र की भावना को हमेशा सर्वोपरि रखा है। उनकी ओर से समाज सेवा एवं एकता का जो मार्ग बतलाया गया उस पर सभी को चलना चाहिए। वहीं नगर विधायक ने विधायक निधि से तैयार किए गए पार्क को शहर की जनता को समर्पित किया। इस मौके पर अरविंद गौतम, सुनील सहानी, गौरव गोयल, सागर गोयल, नवीन गुलाटी, पंकज नंदा आदि मौजूद रहे।

उधर, झबरेड़ा विधानसभा के इब्राहिमपुर गांव में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल,

मंडल अध्यक्ष विपिन गर्ग, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।

--------

chat bot
आपका साथी