सिविल अस्पताल में बनेगा ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट

सिविल अस्पताल रुड़की में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगेगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 03:00 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 03:00 AM (IST)
सिविल अस्पताल में बनेगा ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट
सिविल अस्पताल में बनेगा ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट

संवाद सहयोगी, रुड़की: सिविल अस्पताल रुड़की में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगेगा। शासन ने इस संबंध में अस्पताल से इमरजेंसी और अन्य वार्डो का ब्योरा मांगा है। साथ ही अस्पताल में ऑक्सीजन की खपत के बारे में भी पूछा है।

सिविल अस्पताल रुड़की में 106 बेड हैं। दिल्ली-देहरादून और दिल्ली-हरिद्वार हाईवे रुड़की से होकर गुजरते हैं। इसके चलते कोई दुर्घटना होने पर घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लाया जाता है। वहीं अस्पताल में प्रतिमाह औसतन 200 गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी होती है। अस्पताल में लगभग सभी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन मरीजों और घायल के लिए ऑक्सीजन केवल सिलेंडर से ही दी जाती है। इसे देखते हुए अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाए जाने की योजना तैयार की गई है। शासन ने इसके लिए सिविल अस्पताल रुड़की प्रबंधन से अस्पताल की ढांचागत जानकारी मांगी है। साथ ही अस्पताल में ऑक्सीजन की खपत के बारे में भी पूछा गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का प्रस्ताव आया है। शासन स्तर से इस संबंध में कुछ जानकारी मांगी गई है, जिसे उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह होगा लाभ

- अस्पताल में शुरू हो सकेगी सेंट्रल ऑक्सीजन व्यवस्था।

- वार्ड में भर्ती मरीज को जरूरत पड़ने पर बेड पर ही मिल जाएगी ऑक्सीजन।

- ऑक्सीजन सिलेंडर को लाने-ले जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, इमरजेंसी एवं ऑपरेशन थियेटर में रहती है ज्यादा जरूरत

- आइसीयू वार्ड और वेंटीलेटर के संचालन में होगी आसानी।

chat bot
आपका साथी