डबल इंजन से बेहतर थी हमारी सिगल इंजन सरकार : हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जुमलेबाजी का आरोप लगाया। कहा कि मोदी जी अपने डबल इंजन की सरकार को वापस ले जाएं या फिर गंगा जी में तर्पण कर दें। ऐसी डबल इंजन वाली सरकार से अछी तो हमारी सिगल इंजन वाली सरकार थी। जिसमें गरीबों को पेंशन और महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 10:31 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:20 PM (IST)
डबल इंजन से बेहतर थी हमारी सिगल इंजन सरकार : हरीश रावत
डबल इंजन से बेहतर थी हमारी सिगल इंजन सरकार : हरीश रावत

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जुमलेबाजी का आरोप लगाया। कहा कि मोदी जी अपने डबल इंजन की सरकार को वापस ले जाएं या फिर गंगा जी में तर्पण कर दें। ऐसी डबल इंजन वाली सरकार से अच्छी तो हमारी सिगल इंजन वाली सरकार थी। जिसमें गरीबों को पेंशन और महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही थी। अब महिलाओं को रसोई में गैस बंद करते समय डर सताता है कि कहीं सुबह सिलिडर खत्म न हो जाए।

रविवार को कनखल के मिश्रा गार्डन में आयोजित सभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकत्र्ताओं में जोश भरा। कहा कि जुमलेबाजी और लच्छेदार भाषणों से सरकार नहीं चलती है। गरीब और मजदूरों के कल्याण के लिए धरातल पर काम करना होता है। कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। युवाओं को बेरोजगारी और महिलाओं को महंगाई से छुटकारा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी युवाओं ने कांग्रेस का साथ दिया, तब कांग्रेस ने हर चुनाव में परचम लहराया है। चाहे वह इंदिरा गांधी का कार्यकाल रहा हो या फिर राजीव गांधी का। कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर भी कांग्रेस ने 2004 और 2009 में युवाओं के बल पर केंद्र में सरकार बनाई। अब फिर से समय बदल रहा है। युवा कांग्रेस के साथ बड़ी संख्या में जुड़ रहा है। 2022 में न केवल उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनेगी, बल्कि 2024 में केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बननी तय है।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक अली, मनीष कर्णवाल, मुरली मनोहर, शूरवीर सिंह सजवाण, विरेंद्र रावत, पार्षद अनुज सिंह, तेलूराम, राजबीर सिंह चौहान, विभाष मिश्रा, पुरुषोत्तम शर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। दो सौ युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने करीब दो सौ युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकत्र्ताओं के साथ मां आनंदमयी मंदिर के दर्शन किए।

chat bot
आपका साथी