गुरु का किया पूजन, राष्ट्र कल्याण के लिए हुआ यज्ञ

शिक्षानगरी में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धापूर्वक और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर में मंदिरों व धार्मिक केंद्रों में गुरु पूजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:47 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:47 PM (IST)
गुरु का किया पूजन, राष्ट्र कल्याण के लिए हुआ यज्ञ
गुरु का किया पूजन, राष्ट्र कल्याण के लिए हुआ यज्ञ

जागरण संवाददाता, रुड़की: शिक्षानगरी में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धापूर्वक और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर में मंदिरों व धार्मिक केंद्रों में गुरु पूजन किया गया। साथ ही, गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए माता-पिता का सम्मान करने की सीख दी गई।

पुरानी तहसील स्थित महर्षि पाराशर ज्योतिष गुरुकुलम में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। धर्माचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति व धर्म के मूल में है। हमें अपने गुरु और माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारतीय संस्कृति को अपनाना चाहिए। इस दौरान राष्ट्र कल्याण के लिए विशेष यज्ञ भी किया गया। कार्यक्रम में नगर विधायक प्रदीप बत्रा, महापौर गौरव गोयल, डा. कल्पना सैनी, सुलक्षणा सेमवाल, पूनम सिंह, प्रदीप वधावन, इंद्रमणि सेमवाल, नरेश सेमवाल, संदीप शास्त्री, मुकेश शास्त्री उपस्थित रहे। वहीं विनायक कुंज स्थित श्रीकृष्ण वैदिक ज्योतिष परामर्श केंद्र व भागवत ज्ञान यज्ञ उद्गम ट्रस्ट में आयोजित शतचंडी महायज्ञ का भी शुक्रवार को समापन हुआ। पंडित लोकेश शास्त्री ने बताया कि यज्ञ के माध्यम से राष्ट्र कल्याण के लिए कामना की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

-------

शास्त्रों में गुरु को दी गई है ब्रह्मा, विष्णु और महेश की उपाधि

रुड़की: आवास विकास में आशीर्वाद एनक्लेव सोसाइटी स्थित श्री बालाजी ज्योतिष प्रतिष्ठान केंद्र में गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। आचार्य रजनीश शास्त्री ने कहा कि जिसका कोई गुरु नहीं, उसका जीवन शुरू नहीं। जीवन में अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करने के लिए एक मार्गदर्शक एवं सच्चा गुरु अवश्य होना चाहिए। शास्त्रों में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश की उपाधि दी गई है। उन्होंने कहा कि माता-पिता भी हमारे गुरु होते हैं। उनका कभी भी दिल नहीं दुखाना चाहिए। इस अवसर पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा, महापौर गौरव गोयल, संजीव ग्रोवर, विशाल आहूजा, राजन आहूजा, आशीष वर्मा, विजेंद्र माहेश्वरी, अमित कुमार, आचार्य पंडित अनुज नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

-------------

हवन कर कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की

मंगलौर: गुरु पूर्णिमा पर्व पर मंगलौर के लंढौरा मार्ग स्थित सिद्ध पीठ जाहरवीर गोगा महाड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सर्वप्रथम हवन करते हुए देश में फैली कोरोना वायरस महामारी के खात्मे के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। इसके बाद गुरुओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर नरेश धीमान ने कहा कि गुरु के बिना मुक्ति मिलना आसान नहीं है। भक्त और भगवान के बीच गुरु एक विशेष कड़ी का काम करता है, इसलिए सभी को अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर चौधरी कुलबीर सिंह, मुनेश रानी धीमान, पुष्पेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, अशोक कुमार, डा. देवेंद्र शर्मा, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी