एक दिन में बनेंगे केवल 10 लर्निंग लाइसेंस

अनलॉक-1 में सरकार ने परिवहन विभाग की सेवाओं को भी चालू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 03:55 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 03:55 PM (IST)
एक दिन में बनेंगे केवल 10 लर्निंग लाइसेंस
एक दिन में बनेंगे केवल 10 लर्निंग लाइसेंस

जागरण संवाददाता, रुड़की: अनलॉक-1 में सरकार ने परिवहन विभाग की सेवाओं को भी चालू कर दिया है। हालांकि इसमें कुछ शर्तें लगा दी गई है। अब लर्निंग लाइसेंस के एक दिन में केवल दस आवेदन ही स्वीकार होंगे। 35 लाइसेंस नियमित होंगे। बुधवार से लाइसेंस बनने का काम शुरू हो जाएगा।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार की से 22 मार्च को जनता क‌र्फ्यू का एलान किया गया था। राज्य सरकार ने 23 मार्च से ही लॉकडाउन शुरू कर दिया था। लॉकडाउन के चार चरण पूरे हो चुके हैं। लॉकडाउन के पहले चरण में ही परिवहन विभाग ने लर्निंग लाइसेंस बनाने समेत कई सेवाओं को बंद कर दिया। करीब छह हजार आवेदकों ने आवेदन किया था। अब विभाग ने लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। एआरटीओ ज्योतिशंकर मिश्रा ने बताया कि प्रतिदिन लर्निग लाइसेंस के 10 आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके अलावा एक दिन में 35 नियमित लाइसेंस के बनाने की प्रक्रिया होगी। ड्राइविग लाइसेंस के रिन्यूवल होने का कार्य शाम तीन बजे से लेकर पांच बजे तक किया जाएगा। अन्य पटल पर भी प्रतिदिन पांच आवेदन ही स्वीकार होंगे। उन्होंने बताया कि समुह ग एवं घ के 50 फीसद कर्मी ही आएंगे। बिना मास्क के प्रवेश वर्जित है। सभी को शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। इसके अलावा गोले के अलावा दूसरे स्थान पर किसी को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी