ओबीसी वर्ग को हमेशा वोटबैंक के रूप में किया इस्तेमाल: लक्ष्मण

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के लक्ष्मण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी वर्ग को वह सम्मान कभी नहीं दिया जिसके वे हकदार थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओबीसी वर्ग को वह देने का काम किया जिसका समाज असल में हकदार था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:44 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:44 PM (IST)
ओबीसी वर्ग को हमेशा वोटबैंक के रूप में किया इस्तेमाल: लक्ष्मण
ओबीसी वर्ग को हमेशा वोटबैंक के रूप में किया इस्तेमाल: लक्ष्मण

जागरण संवाददाता, रुड़की: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के लक्ष्मण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी वर्ग को वह सम्मान कभी नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओबीसी वर्ग को वह देने का काम किया, जिसका समाज असल में हकदार था। नीट की परीक्षा में 27 फीसद आरक्षण दिया गया। साथ ही, केंद्र में सबसे अधिक केंद्रीय मंत्री ओबीसी वर्ग से ही आते हैं। डा. के लक्ष्मण ने यह बात देहरादून रोड स्थित एक होटल में आयोजित ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में कही।

सोमवार को आयोजित कार्यसमिति में उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक ऐसा मुख्यमंत्री भाजपा ने दिया है, जिसको संगठन का लंबा अनुभव तो है ही, साथ ही, वह युवा भी है। उनके नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस कार्यसमिति का उद्देश्य केंद्र की उपलब्धियों को कार्यकत्र्ताओं तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा की है। देश के अंदर प्रत्येक वर्ग को सरकारी योजनाओं में शामिल किया गया है। इसलिए विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। वह लगातार अनर्गल बयानबाली कर रहे हैं। जनता उनको मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर एक नया इतिहास रच रही है। भारतीय जनता पार्टी के अंदर लोकतंत्र पूरी तरह से मजबूत है। एक सामान्य कार्यकत्र्ता भी शीर्ष पर पहुंच सकता है। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से ओबीसी वर्ग को जो सम्मान दिया गया है, उसे कभी नहीं भूलाया जा सकता। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, प्रदीप बत्रा, संजय गुप्ता, देशराज कर्णवाल, संगठन मंत्री अजय कुमार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी, प्रदेश मंत्री धीर सिंह, रामपाल राठौर, नरेश धीमान, अजय सैनी, आदेश सैनी, प्रदीप गिरी, प्रदीप पाल, दीपक सालार, संदीप रघुवंशी, मनोज पाल आदि मौजूद रहे।

---------

दो मुद्दे लेकर जनता के बीच जाएगा मोर्चा

रुड़की: पत्रकारों से बातचीत में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के लक्ष्मण ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 60 प्लस सीट लाने का लक्ष्य रखा गया है। ओबीसी मोर्चा दो बातों को लेकर प्रदेश की जनता के बीच में जाएगा। एक तो सूबे के सीएम युवा हैं और लगातार काम कर रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर कभी सदन में चर्चा भी नहीं होती थी। भाजपा ने पिछड़ा वर्ग उत्थान के लिए कमीशन का गठन किया, जिसकी सिफारिश 1980 में की गई थी। कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग से गद्दारी की और धोखा दिया। साथ ही, अन्य दलों ने भी पिछड़ा वर्ग को हमेशा वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार के बारे में सोचने वाला दल नहीं है। भाजपा के एक-एक कार्यकत्र्ता के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। जबकि कांग्रेस और अन्य दलों का परिवारवाद जग जाहिर है।

chat bot
आपका साथी