गाधारौणा बना हॉट स्पॉट, डेंगू पीड़ितों की संख्या 96 पहुंची

लंढौरा क्षेत्र के गाधारौणा गांव को डेंगू के लिहाज से हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। गांव में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अभी तक 96 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:15 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:15 PM (IST)
गाधारौणा बना हॉट स्पॉट, डेंगू पीड़ितों की संख्या 96 पहुंची
गाधारौणा बना हॉट स्पॉट, डेंगू पीड़ितों की संख्या 96 पहुंची

संवाद सहयोगी, रुड़की : लंढौरा क्षेत्र के गाधारौणा गांव को डेंगू के लिहाज से हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। गांव में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अभी तक 96 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। ज्यादातर मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। सिविल अस्पताल में गाधारौणा के केवल पांच मरीज भर्ती हैं। जबकि अभी भी गांव में कई ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं।

गाधारौणा गांव में संदिग्ध बुखार के मरीज मिलने पर 14 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर बुखार पीड़ित ग्रामीणों के सैंपल लिए थे। जिसके बाद 86 बुखार पीड़ितों में से 19 ग्रामीणों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। सोमवार को बुखार से पीड़ित एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। जिसके चलते मंगलवार को फिर से गांव में शिविर लगाया गया था। 90 मरीजों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 44 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बुधवार को लिए गए 66 मरीजों के खून के सैंपल में 33 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो गई है। जिसके चलते गांव में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या अब 96 पहुंच चुकी है। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। बता दें कि गांव में अभी अनेक ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं।

------------

सिविल अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 15 मरीज भर्ती

सिविल अस्पताल रुड़की में डेंगू पीड़ित मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला जारी है। अस्पताल में 30 बेड का आइसोलेशन डेंगू वार्ड खोल दिया गया था। जिसमें डेंगू के 15 मरीज भर्ती हैं। दो मरीजों के प्लेटलेट्स कम होने के चलते उनकी हालत ठीक नहीं है। जबकि अन्य मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर है। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय कंसल ने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो डेंगू आइसोलेशन वार्ड में और भी बेड बढ़ाए जा सकते हैं। डेंगू के उपचार की अस्पताल में पूरी व्यवस्था है। भर्ती मरीजों में पांच मरीज गाधारौणा, तीन खेड़ी शिकारोहपुर से हैं। जबकि चुडियाला, सुभाष नगर, भगवानपुर, माजरा, अंबरतालाब, जलालपुर व सुनहरा से एक-एक मरीज को उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

chat bot
आपका साथी