आठ माह का नहीं मिला वेतन सफाई कर्मियों ने दिया धरना

आठ माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित सफाई कर्मचारी दवा कंपनी के गेट पर धरना देकर बैठ गए। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिससे प्रबंधन के हाथ पांव फूल गये।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:28 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:28 PM (IST)
आठ माह का नहीं मिला वेतन सफाई कर्मियों ने दिया धरना
आठ माह का नहीं मिला वेतन सफाई कर्मियों ने दिया धरना

संवाद सूत्र, भगवानपुर : आठ माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित सफाई कर्मचारी दवा कंपनी के गेट पर धरना देकर बैठ गए। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिससे प्रबंधन के हाथ पांव फूल गये। मामला तूल पकड़ता देख प्रबंधन ने एक साथ तीन माह का वेतन देने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द वेतन नहीं दिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में हाईवे पर एक दवा कंपनी है। पिछले करीब आठ माह से दवा कंपनी के करीब 32 सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा था। कर्मचारियों ने कई बार प्रबंधन से वेतन दिये जाने का आग्रह किया। लेकिन, कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। इस बात से आक्रोशित सफाई कर्मचारी कंपनी के गेट पर ही धरना देकर बैठ गये। कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब डेढ़ घंटे तक कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। मामला तूल पकड़ता देख प्रबंधन ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया। काफी मशक्कत के बाद यह तय हुआ कि प्रबंधन फिलहाल कर्मचारियों को तीन माह का वेतन देगा। बाकी के पांच माह का वेतन कुछ समय बाद दिया जाएगा। कंपनी प्रबंधन के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट गए।

कंपनी के एचआर मैनेजर संजीव वर्मा ने बताया कि तीन माह का वेतन एक साथ देने के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। वहीं धरना प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार, इश्क लाल, इंद्रो, कुसुम, मोतीराम, अशोक कुमार, सुनीता, प्रमिला, अनीता, ममता, राज कुमार, सुखपाल, राजपाल, राधेश्याम, फूल सिंह, ओमपाल, सोनू , मोनू समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी