श्रमिकों का शोषण अब कतई नहीं होगा बर्दाश्त

संवाद सहयोगी हरिद्वार भारतीय मजदूर संघ की गांव रावली महदूद में हुई बैठक में सिडकुल क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 05:30 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 05:30 PM (IST)
श्रमिकों का शोषण अब
कतई नहीं होगा बर्दाश्त
श्रमिकों का शोषण अब कतई नहीं होगा बर्दाश्त

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: भारतीय मजदूर संघ की गांव रावली महदूद में हुई बैठक में सिडकुल की फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रमिकों का उत्पीड़न करने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। किसी भी सूरत में श्रमिकों का उत्पीड़न संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।

सोमवार को हुई बैठक में भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री सुमित सिघल ने कहा कि सिडकुल की फैक्ट्रियों में मजदूरों के उत्पीड़न को किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। कहा कि मजदूरों से कम वेतन पर निर्धारित समय से अधिक काम लिया जा रहा है। मजदूरों को ईएसआई, बोनस, पीएफ, वर्दी, सेफ्टी किट, कैंटीन की सुविधा नहीं दी जा रही है। श्रमिक कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है। अगर कोई श्रमिक अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाता है तो उसे नौकरी से जबरन निकाल दिया जा रहा है। कहा कि श्रमिकों को ओवरटाइम का कोई भुगतान नहीं किया जा रहा है। कहा कि ऐसी फैक्ट्रियों के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। जिला महामंत्री सुमित सिघल ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का हल करने के लिए श्रम मंत्री से भी मिला जाएगा। इस मौके पर साबिर अली, अनुज कुमार, प्रवीण कुमार, भागीरथ सिंह, सरस्वती देवी, राजवती, लोकेंद्र, शोभित कुमार, संजीव सिंह, अरुण तिवारी, गुलशन बेगम, दीपक पाल, विनीत कुमार, नरेंद्र शर्मा, अजय प्रकाश, नफीस, अमूल मिश्रा, मुरलीधर, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी